Home कोरिया कोरिया/CG : जिला जेल बैकुण्ठपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…………

कोरिया/CG : जिला जेल बैकुण्ठपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…………

38
0

कोरिया, 4 जून 2025। आज जिला जेल बैकुण्ठपुर में जेल प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में परिरुद्ध बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा द्वारा की गई।

शिविर में पैनल अधिवक्ता श्री अजय सिंह एवं श्री के.बी. नामदेव द्वारा बंदियों को भारतीय न्याय प्रणाली, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में कुल 149 बंदियों ने भाग लिया एवं लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक श्री एस. के. आबिद रजा ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा जेल मुख्यालय एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप निरंतर रूप से निशक्त एवं असहाय बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here