Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : क्या कोरिया जिला का स्वास्थ्य विभाग बिक रहा ?……….

बैकुण्ठपुर/कोरिया : क्या कोरिया जिला का स्वास्थ्य विभाग बिक रहा ?……….

140
0

बैकुण्ठपुर मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग को लेकर तहर-तरह के विचार और चर्चाऐं जोरो पर चल रही है। कुछ लोग ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपना काम करने से रोक रहे हैं, जिससे विकास और प्रगति में बाधा उत्पन्न हो रही है। जैसे सोनहत विकासखंड में दंत चिकित्सक अपनी ईमानदारी और समयनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। वे हमेशा अपने समय पर स्वास्थ्य विभाग में उपस्थित रहते हैं और आम जनता की सेवा करते हैं। लेकिन कुछ स्वार्थी लोग अपने परिवार के सदस्यों को दंत चिकित्सक की जगह नियुक्त करवाना चाहते हैं, जिससे ईमानदार चिकित्सक का हित प्रभावित हो रहा है। इस मामले में सोनहत की आम जनता ने मंत्री से शिकायत की है और दंत चिकित्सक की ईमानदारी की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में जायसवाल एवं गौतम परिवार विशेष वर्चस्व दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि, जितने भी जायसवाल समाज के स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त हुए है वह सभी स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार होने का दावा करते है एवं जायसवाल और गौतम परिवार के सदस्य जिला चिकित्सालय से लेकर ब्लॉक चिकित्सालयों तक में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। इससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ एक ही परिवार का वर्चस्व रहेगा ? यह भी कहा जा रहा है कि, स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद अचानक से कई लोग अपने आप को मंत्री के रिश्तेदार के रूप में पेश कर रहे हैं, जो कि पूर्व में नहीं थे।

बड़ी विडम्बना की बात है कि, कुछ स्वार्थी लोग अपने पद का उपयोग करके सच्चाई को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकार सूत्र बताते है कि, एक शिकायतकर्ता अपने स्वार्थ के लिए ही मंत्री को गलत शिकायत कर रहा है, जिसमें उसका अपना फायदा छुपा हुआ है। इससे सोनहत की आम जनता के साथ धोखा हो रहा है और मंत्री तथा सीएमएचओ से मांग की जा रही है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच करें। जांच में यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि, शिकायतकर्ता ने अपने स्वार्थ के लिए कितना धन अर्जित किया है और इसके पीछे की सच्चाई क्या है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here