Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : दूरस्थ अंचलों में आवागमन होगा सुगम, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस...

जशपुरनगर/CG : दूरस्थ अंचलों में आवागमन होगा सुगम, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना का लोगों को मिलेगा लाभ, कलेक्टर और एस एस पी उपस्थित में बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रूट चार्ट पर की गई चर्चा…………..

39
0
जशपुरनगर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और छत्तीसगढ़ शासन की पहल से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 42 सीटों तक की क्षमता वाले हल्के और मध्यम श्रेणी के यात्री वाहनों को संचालन की अनुमति दी जाएगी।

इसी क्रम में जशपुर जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्हांकित पाँच दूरस्थ मार्गों पर बस संचालन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ये वे मार्ग हैं, जहाँ अब तक परिवहन सुविधा नहीं पहुंच पाई है। पत्थलगांव से बुलडेगा (विकासखंड पत्थलगांव), दुलदुला से जामचुवा (विकासखंड दुलदुला), महुआ से सरनाटोली (विकासखंड बगीचा), छिछली से चम्पा (विकासखंड बगीचा), कैलाशगुफ़ा से बगीचा (विकासखंड बगीचा) इन रूटों पर बसों के संचालन से ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने में सुविधा होगी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय एवं शासकीय कार्यों में ग्रामीणों की पहुँच सुगम होगी। शासन की ओर से बस संचालकों को प्रदत्त प्रोत्साहन और सहायता की जानकारी भी दी गई। अंतिम रूप से प्रस्तावित रूटों पर सहमति उपरांत राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आरटीओ अधिकारी, सभी एसडीएम, एसडीपीओ तथा स्थानीय बस संचालक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here