Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : महिला बाल विकास में किसके आदेश पर हुई चौकीदार और...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : महिला बाल विकास में किसके आदेश पर हुई चौकीदार और ऑपरेटरों की नियुक्ति ? एवं बैकुण्ठपुर परिवहन कार्यालय में पंजीकृत टैग के नाम पर हो रही भर्राशाही ?…………..

146
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में महिला बाल विकास विभाग में चौकीदार और ऑपरेटरों की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि, इन नियुक्तियों के लिए लगभग दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि, यह नियुक्तियां किसी समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर नहीं हुई हैं, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि, यह नियुक्ति किसके आदेश पर हुआ है ? साथ ही कोरिया महिला बाल विकास विभाग व कोरिया प्रशासन के कार्यप्रणाली पर उंगली उठ रहे है कि, जब कलेक्टर के बगल में महिला बाल विकास कार्यालय की नियुक्ति पैसा देकर हो रही है यह एक भ्रष्टाचारी की सीमा में आता है। वहीं लोगों में तरह-तरह की बाते हो रही है कि, अभी तक तो नियुक्ति के बारे में चापलूस करने वाले पत्रकार तक को भी नहीं बताया गया है, इसका क्या कारण है ? लोगों में चर्चाऐं है कि, हमारे मुख्या के पास नई पीढ़ी के तमूरे पत्रकार वाले भी आगे-पीछे चलते है उनके द्वारा तो कोई आवाज उठाया जाता। क्योंकि पुराने पत्रकारों के लिए तो जगह ही नहीं है। महिला बाल विकास विभाग में नियुक्ति को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि, कुछ लोगों ने लगभग 5 लाख रूपये व कुछ लोगों कहना है कि, 8 लाख रूपये दिये है। यह जांच का विषय है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुण्ठपुर जिला परिवहन अधिकारी के यहां वाहनों का रजिस्ट्रेशन व टैग को लेकर आरटीओ आॅफिस के पास भ्रष्टाचारी व दलाली जोरों पर चल रहा है जिसकी जानकारी मिलने पर आरटीओ अनिल भगत को मोबाईल पर बताया गया है कि, कार्यालय से लगभग पच्चास मीटर के आस-पास लोगों के द्वारा मोबाईल से आॅलाईन पंजीयन कर सकते है, पर ऐसा प्रतीत होता है इसमें बाबू भी संलग्न है। देखना यह है कि, अधिकारी इस मामले को कितना संज्ञान में लेते है ? आगे की जानकारी विस्तार से दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here