Home कोरिया कोरिया/CG : आठवीं आर्थिक गणना के लिए कोरिया जिले में समन्वय समिति...

कोरिया/CG : आठवीं आर्थिक गणना के लिए कोरिया जिले में समन्वय समिति गठित……………

48
0

कोरिया : कोरिया जिले में आठवीं आर्थिक गणना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति जिले में आर्थिक गणना की समस्त गतिविधियों का समन्वय, निगरानी और मार्गदर्शन करेगी।

समिति की अध्यक्ष कलेक्टर होंगी, जबकि पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (वाणिज्य विभाग), सहायक संचालक ग्रामोद्योग, श्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति जिले में आर्थिक गणना के तहत डाटा संग्रहण, प्रशिक्षण, सहित सभी कार्यों का संचालन एवं निरीक्षण करेगी, जिससे कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here