Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा/CG : नारायणपुर नक्सल मुठभेड़ में बलिदान हुए वीर जवानों को...

दंतेवाड़ा/CG : नारायणपुर नक्सल मुठभेड़ में बलिदान हुए वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि और सलामी………

59
0

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर अबूझमाड़ में नक्सल ऑपरेशन के दौरान 21 मई को प्रातः नक्सल मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटबेडा निवासी डीआरजी जवान खोटलुराम कोर्राम उम्र 38 शहीद हो गए तथा सायं लगभग 7 बजे डीआरजी बीजापूर के जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आने से मौके पर शहीद हो गए थे।

शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद जवानों को सलामी दी गई और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेश अरूणदेव गौतमए एडीजीपी विवेकानंद सिन्हाए पुलिस कमिश्नर बस्तर सुंदरराज पीए पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यपए कांकेर अमित कामलेए एसपी बीजापुर जीतेन्द्र यादवए दंतेवाड़ा गौरव रायए प्रभात कुमारए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईंए सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखोए जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकामए नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेलए जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतापसिंह मण्डावी सहित गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here