Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुल हक ने विभागीय...

जशपुरनगर/CG : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुल हक ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा………….

32
0
शीघ्र जल प्रदाय प्रारंभ करने के दिए सख्त निर्देश
’कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदारों से वसूली की कार्यवाही की जाएगी

जशपुरनगर :  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने विगत दिवस जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की और प्रगतिरत 3333 योजनाओं को पूर्ण करने की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने योजनाओं को समय-सीमा पर पूर्ण करने हेतु योजनावार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त सचिव द्वारा जिले में प्रस्तावित समूह जलप्रपात योजनाओं के अंतर्गत बड़ाबनाई के समीप प्रस्तावित शंख नदी, ग्राम कदमटोली, घोलेंग, लोरो, मायली,  देवबोरा,  भंडरी और बगिया में संचालित योजनाओं का अवलोकन कर कार्य स्थल पर पाइप लाइन स्ट्रक्चर पूर्ण किए गए कार्य में प्रगति लाने और योजनाओं अंतर्गत् स्रोत विकसित कर जल प्रदान करने की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि
कार्य में प्रगति नहीं दिखने पर योजनाओं में किया गया भुगतान की वसूली सब इंजीनियर, एसडीओ और ठेकेदारों से किए किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here