Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जिले में जैव इनपुट संसाधन केन्द्र हेतु आवेदन आमंत्रित…………

एमसीबी/CG : जिले में जैव इनपुट संसाधन केन्द्र हेतु आवेदन आमंत्रित…………

39
0

एमसीबी/16 मई 2025/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु चयनित 14 कलस्टर में 9 बीआरसी का चयन किया जाना है। बीआरसी के माध्यम से निम्नलिखित कार्य कराया जाना है। बायो इनपुट का उत्पादन एवं विक्रय, उचित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त जैव इनपुट की उपलब्धता सुनिश्चित करना, किसानों के साथ विभिन्न बायो इनपुट की तैयारी, उपयोग विधि, मात्रा, भण्डारण, एवं उनके उपयोग का प्रदर्शन करना, कृषि सखी, के.वी.के. के साथ मिलकर प्राकृतिक खेती का दस्तावेजीकरण करना, सेवा विस्तार में नर्सरी करना, उत्पादों के प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग की सुविधा विकसित करना है। किसान उत्पादक संगठन, स्वयं सहायता समूह तथा प्राकृतिक कृषि ऋण समितियां, नेचुरल फार्मिंग कृषक, सहकारी समिति, स्थानीय उद्यमियों का चयन बायो इनपुट रेसोर्स सेंटर (BRCs) के लिए किये जाने हेतुु पात्रता मापदण्ड निम्नानुसार है। प्राकृतिक कृषि में अनुभव, बायो आधारित इनपुट बनाने हेतु पशुधन, पौधों पर आधारित बायोमास, जैसे कच्चे माल की उपलब्धता, बायो इनपुट निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण एवं अनुभव, बायो इनपुट बनाने एवं भण्डारण हेतु शेड, स्थान की उपलब्धता, आवेदक चयनित विकासखण्ड का होना चाहिए। बायो इनपुट की स्थापना चयनित कलस्टर के पंचायत में करने हेतु सक्षम एवं सहमत हो, बीआरसी प्रतिदिन कृषकों हेतु खुला रखना होगा। ऐसे  FPO, SHG, PACS नेचुरल फार्मिंग कृषक, सहकारी समिति, स्थानीय उद्यमियों जो उपरोक्तानुसार पात्रता रखते हों अपना आवेदन प्रमाणित अभिलेखों सहित 26 मई 2025 को कार्यालयीन समय 5ः30 तक कार्यालय उप संचालक कृषि बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास झगराखांड जिला एमसीबी में आवेदन जमा करा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं किया जायेगा। निर्धारित आवेदन फार्म कार्यालयीन समय पर प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here