Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : भ्रष्टाचार के बवंडर में घिरी बैकुण्ठपुर नगर पालिका ?………..

बैकुण्ठपुर/कोरिया : भ्रष्टाचार के बवंडर में घिरी बैकुण्ठपुर नगर पालिका ?………..

121
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में नगर पालिका भ्रष्टाचार के बवंडर में घिरी हुई है। जानकार सूत्र बताते है कि, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अपने पद का दुरुपयोग करके अवैध लाभ कमा रहे हैं।और विकास कार्य को भी प्रभावित कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की जा रही है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि, निकाय सरकारी राशि में हेराफेरी, बिलों में फर्जीवाड़ा, पेय जल, सफाई और सड़क अतिक्रमण के मामले सामने आते रहते हैं। इसलिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच की जाए, साथ ही रोड के ऊपर रोड एवं नाली निर्माण चल रहे कार्यों के मटेरियल सहीत जांच की जाये। यदि भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

लोगों में चर्चा है कि, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के द्वारा चल रहे रोड एवं नाली निर्माण में सही ढंग की क्वाल्टि नहीं पाई जा रही है जिससे नागरिकों में आक्रोश है। साथ ही लोगों में इस बात की भी आक्रोश है कि, नगर पालिका के कुछ पार्षद स्वयं ही ठेकेदारी करते नजर आ रहे है जो कि नियम विरूद्ध है। नागरिकों ने मांग की है कि, नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाए। यह समाचार आम जनता के विचारधाराओं द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here