Home कोरिया कोरिया/CG : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर...

कोरिया/CG : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, 15 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित………….

35
0

विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल उत्तर, समय पर करें अवलोकन एवं आपत्ति प्रस्तुत

कोरिया : 
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। यह जानकारी जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने दी है।

मॉडल उत्तर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in  पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे छात्र और अभिभावक ऑनलाइन देख सकते हैं। सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो छात्र या उनके पालक 15 मई 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यह पहल परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, अतः सभी संबंधित छात्र समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। इस सूचना के माध्यम से विभाग ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे मॉडल उत्तर का अवलोकन अवश्य करें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिक्रिया दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here