Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : कृषि योग्य पड़ती भूमि कार्यक्रम की गई शुरूआत, ग्राम...

जशपुरनगर/CG : कृषि योग्य पड़ती भूमि कार्यक्रम की गई शुरूआत, ग्राम पंचायत कमतरा में स्व समूह की दीदियों को दिया गया फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण…………..

39
0
हर हाथ को हुनर हर जीवन को अवसर का संदेश दिया गया

जशपुरनगर :  उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र कुनकुरी द्वारा ग्राम पंचायत कमतरा में विगत दिवस समूह की दीदियों को फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विदित हो कि जिले अंतर्गत् नवाचार कृषि योग्य पड़ती भूमि कार्यक्रम की शुरूवात की गई है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कमतरा का चयन किया गया है। चयनित स्थल का विगत दिनों जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार विगत दिवस  निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हाथों में रोजगार देने हेतु महिलाओं के रूचि अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।  कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत समूह की दीदियों को फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
साथ ही महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हर हाथ को हुनर, हर जीवन को अवसर संदेश के साथ बिहान से जुड़ों समूहों के महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here