Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : जल जीवन मिशन बादल खोल अभ्यारण के अंदर स्थित बेंद...

जशपुरनगर/CG : जल जीवन मिशन बादल खोल अभ्यारण के अंदर स्थित बेंद गाँव में हो रही जल आपूर्ति………….

42
0
भीषण गर्मी में पानी की अच्छी उलब्धता से ग्रामीणों में खुशी की लहर
गांव में हर घर जल आने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जल जीवन मिशन की कार्य निरंतर जारी है। जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित सूत्रों पंचायत का गाँव बेंद जो की चारों तरफ़ जंगल से घिरा हुआ एवं बादल खोल अभ्यारण के अंदर स्थित गाँव है गाँव में कुल 87 एफएचटीसी एवं दो योजनाओं में 2 उच्चस्तरीय जलागार( 20 केएल के माध्यम से गाँव में पानी आपूर्ति किया जा रहा है।
जल जीवन मिशनों के आने से पुर ग्रामीण अपनी पानी की दैनिक आवश्यकताओं के लिए गाँव में स्थित हैंडपंप एवं कुओं पर निर्भर थे। प्रायः महिलाएँ ही पानी के कामों के लिए पानी भरने का क़ाम करती थी। जिसमें उन्हें दिन मे कई बार लाइन लगकर पानी भरने में काफ़ी मेहनत एवं समय लग जाया करता था। वर्तमान स्थिति में गांवों में जल जीवन मिशन के आने से गाँव की महिलाएँ काफ़ी ख़ुश हैं एवं वर्तमान में भीषण गर्मी में पानी भरने न जाने से महिलाएँ काफ़ी ख़ुश हैं।
जल जीवन मिशन योजना के गाँव में सफलतापूर्वक संचालन एवं ग्रामीणों की पानी की समस्याओं के पूर्ण समाधान हो जाने के उपरांत गांवों का हर घर जल सत्यापन कार्यक्रम किया गया। ग्राम बेंद के सभी ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन द्वारा योजना के गांव में सफल होने एवं हर घर जल ग्राम घोषित होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here