एमसीबी : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्रकोष्ठ विकास भवन भू-तल सेक्टर 19 अटल नगर नवा रायपुर के आदेशानुसार इस जिला अन्तर्गत कुल 10 निर्माण कार्यों (सी.सी. सड़क/आसीसी पुलिया) हेतु कुल 100.00 लाख रू. (एक करोड़ रूपये मात्र) की प्रशासकी स्वीकृति सी.सी. सड़क/आरसीसी पुलिया कार्य हेतु आबंटन प्राप्त हुआ है। उक्त सभी निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त प्राक्कलन मय तकनीकी प्रतिवेदन के आधार पर निर्माण एजेंसी नियुक्त करते हुये, प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य प्रारंभ करने हेतु नियमानुसार प्रथम किस्त 40 प्रतिशत प्रदाय किया जाता है। विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत खड़गवां ग्राम पंचायत ठग्गांव सी.सी. सड़क निर्माण कार्य खैरीपारा से वेंकट नगर तक, ग्राम पंचायत रतनुपुर सी.सी. निर्माण कार्य झरनापारा मे लक्ष्मण घर से शिवधारी घर तक, ग्राम पंचायत रतनपुर सी.सी. निर्माण कार्य गोरसीडांड पारा में प्रीतपाल घर से पुल तक, ग्राम पंचायत कोड़ा सी.सी. निर्माण कार्य बेचन घर से गोरे लाल घर तक, ग्राम पंचायत पैनारी सी.सी. निर्माण कार्य मेन रोड़ से भगत घर से बांसपानी, ग्राम पंचायत लकरापारा आर. सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य खालपारा जगमोहन घर से बांधपार पहुंच मार्ग, ग्राम पंचायत बोड़ेमुड़ा सी.सी. निर्माण कार्य विनय घर से शंकर मंदिर तक, ग्राम पंचायत जड़हरी सी.सी. निर्माण कार्य बहडोला में हृदयन घर से बेन सिंह घर तक तथा ग्राम पंचायत अखराडांड सी.सी. निर्माण कार्य गिरजा जायसवाल घर से राजेश जायसवाल घर तक कार्य स्वीकृत किया गया है। इन सभी ग्राम पंचायतों को प्रशासकीय स्वीकृति राशि 10.00 लाख में प्रथम किस्त 04.00 रुपये प्रदाय किया गया है। इस कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। उक्त प्राप्त राशि 100.00 में 40 प्रतिशत प्रथम किस्त निर्माण एजेंसियों के नियंत्रक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खड़गवां, जिला- एम.सी.बी को पुनराबंटित करने पश्चात शेष राशि 60.00 लाख (साठ लाख रुपये मात्र) की अग्रिम आहरण करने की स्वीकृति प्रदान किया जाता है।