Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव...

जशपुरनगर/CG : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हेतु बनाए गए हैं 403 मतदान केंद्र……………

7
0
जशपुरनगर :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
           कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी को एवं खंड मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली मतगणना यदि आवश्यक हो तो 21 फरवरी को की जाएगी। वहीं सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा खंड स्तर पर 22 फरवरी एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 फरवरी को की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here