Home कोरिया कोरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- 249 परिवारों के प्रस्तावित विलोपन पर दावा-आपत्ति...

कोरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- 249 परिवारों के प्रस्तावित विलोपन पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

5
0
hey
कोरिया अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची (पीडब्लूएल) एवं आवास प्लस सूची में शामिल ऐसे परिवार, जिनका विभिन्न कारणों से आवास स्वीकृत किया जाना संभव नहीं है, उनके नाम आवास सॉफ्ट पोर्टल से विलोपित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

जिला पंचायत कोरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के 214 तथा जनपद पंचायत सोनहत के 35, कुल 249 परिवारों के नाम विलोपन के लिए प्रस्तावित हैं। पारदर्शिता की दृष्टि से संबंधित परिवारों की सूची जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित की जा रही है।

प्रस्तावित विलोपन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह सूचना प्रकाशन की तिथि से 05 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत नियमानुसार विलोपन की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here