ग्राम झारा से चितरांव के रास्ते कीट होते हुए व्यवहारी के रास्ते को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग की पुलिया करीब 15 दिन से क्षतिग्रस्त है ।

पुलिया का निर्माण 1 साल पहले हुआ था, पहली बारिश में ही अपना रंग दिखा दी। पुलिया रोड बनाने वाले ठेकेदार
पास करने वाले इंजीनियर को मौके पर आकर देखना चाहिए। ग्रामीणों के साथ कितना बड़ा अन्याय हो रहा है
ठेकेदार द्वारा बनाई गई पुलिया को 1 वर्ष भी नहीं हुआ। पहली बारिश में ही दम तोड़ दी।यह देखकर ग्रामीणों में बड़ा रोष, ग्रामीणों द्वारा माग की जा रही है कि मौके पर अधिकारी आयें देखें और इसे तुरंत ठीक करवाएं।

एक तो गांव वाले सभी सुविधाओं से वंचित है।
अगर गलती से कोई सुविधा मिल जाती है तो उसमें बड़े-बड़े ठेकेदार का काम सिर्फ कमाना होता है अपना जेब भरना होता है।
कटनी से गांव तक चलने वाली बस करीब 15 दिन से बंद है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

गणेश सोनी सिटी रिपोर्टर
वशिष्ठ टाइम्स

