Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, “जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं...

सूरजपुर, “जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने-विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनवाड़ी भवन”

7
0
hey

सूरजपुर भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नया आंगनवाड़ी भवन बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण का आधार बन गया है। कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनवाड़ी केंद्र अब अपने पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हीरामणी राजवाड़े बताती हैं कि कच्चे मकान में केंद्र संचालन के दौरान बारिश के मौसम में छत टपकने से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। असुविधा के कारण अभिभावक भी बच्चों को केंद्र भेजने में संकोच करते थे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बुधराम सिंह के समक्ष नए भवन की मांग रखी। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया।


कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया।
नए भवन के बनने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है।

अब बच्चों को बारिश और मौसम की परेशानियों से मुक्त सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां, पोषणयुक्त भोजन और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां कराई जा रही हैं। नया भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि मसीरा के नौनिहालों के बेहतर सीखने, स्वस्थ विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here