Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, नवाचार को मिला सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर बालक स्कूल रामानुजनगर के...

सूरजपुर, नवाचार को मिला सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर बालक स्कूल रामानुजनगर के छात्र नवल साय सम्मानित

1
0
hey

सूरजपुर जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी नवल साय को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।

नवल साय ने इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया है। वे दो बार राज्य स्तर, एक बार संभाग स्तर तथा कई बार जिला स्तर पर विज्ञान के विभिन्न प्रादर्शों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके द्वारा तैयार की गई मूंगफली फोड़ने वाली नवाचारी मशीन कृषि एवं ग्रामीण जीवन की व्यावहारिक आवश्यकताओं पर आधारित है, जिसे तैयार करने में गाइड शिक्षक श्री गोपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


नवल के इस मॉडल का चयन पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26, जशपुर के लिए भी हो चुका है। इससे पूर्व राज्योत्सव एवं गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय आयोजनों में भी यह मॉडल प्रदर्शित किया जा चुका है। जून 2026 में बिश्रामपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी इस मॉडल को देखकर इसकी सराहना की थी।
प्राचार्य श्री पी.सी. सोनी ने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। कृषक पिता श्री कैलाश सिंह ने भी नवल को हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक श्री अजय सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश साहू, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सीमा दुबे, इंस्पायर अवार्ड प्रभारी श्री संतोष उपाध्याय सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने नवल साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here