Home एम.सी.बी. एमसीबी, घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए समय पर...

एमसीबी, घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए समय पर मिला प्रमाण पत्र; डिजिटल सेवा से बचा समय और धन

5
0
hey

सेवा सेतु पोर्टल का कमाल: 3 दिन में मिला जन्म प्रमाण पत्र, अखराडांड़ की यशोदा ने सीएम साय को कहा- धन्यवाद

एमसीबी छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बनता जा रहा है। अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से घर बैठे ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम अखराडांड़ की निवासी यशोदा चौहान के मामले में सामने आया है।
यशोदा चौहान ने अपने पुत्र राकेश यादव के जन्म प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से महज तीन दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर हितग्राही को उपलब्ध करा दिया गया।

बिना भागदौड़ के मिला जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र समय पर मिलने से प्रसन्न यशोदा चौहान ने बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि बिना अनावश्यक भागदौड़ के निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से उनके पुत्र के शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी कार्य अब आसानी से पूरे हो सकेंगे।
उन्होंने डिजिटल व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि आने-जाने में होने वाला खर्च भी बचा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुलभ हुई हैं।

पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से बढ़ा भरोसा
यशोदा चौहान ने सेवा सेतु पोर्टल की पारदर्शी एवं त्वरित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी डिजिटल सेवाओं से आम नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर बैठे आवेदन करने और कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।
यशोदा चौहान ने सरल, पारदर्शी और त्वरित डिजिटल शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में नागरिक सेवाओं की पहुंच आसान होने से ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को मजबूती मिल रही है और डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here