Home एम.सी.बी. एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सेवा सेतु पोर्टल से तीन दिनों में मिला निवास प्रमाण...

एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सेवा सेतु पोर्टल से तीन दिनों में मिला निवास प्रमाण पत्र, हितग्राही ने जताई खुशी ग्राम छिपछिपी निवासी परमेश्वर ने कहा – सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

5
0
hey

सफलता की कहानी

एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम छिपछिपी निवासी परमेश्वर को छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध एवं पारदर्शी शासकीय सेवा का लाभ मिला। उन्होंने अपनी पुत्री सुनैना के निवास प्रमाण पत्र के लिए 26 जुलाई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था।

आवेदन के त्वरित निराकरण के बाद 29 जुलाई 2026 को उनका निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया। परमेश्वर ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के निर्धारित समय में निवास प्रमाण पत्र मिल जाने से उन्हें अपनी पुत्री के आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों में सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण समय और धन दोनों की बचत हुई तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं तेजी से उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है और आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर मिल रहे हैं। इस जनहितकारी पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह व्यवस्था आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here