Home एम.सी.बी. भरतपुर-सोनहत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत ₹1.94 करोड़ की लागत...

भरतपुर-सोनहत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत ₹1.94 करोड़ की लागत से 2.86 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में विकास को मिलेगी गति।

6
0
hey

भरतपुर-सोनहत विधानसभा को मिली विकास की नई सौगात, पराड़ोल बाजारपारा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

संवाददाता निलेश सोनी
सोनहत/भरतपुर।

भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत पराड़ोल बाजारपारा तक 2.86 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इस परियोजना पर ₹1.94 करोड़ की लागत आएगी।

इस सड़क निर्माण से वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सड़क बनने के बाद आवागमन आसान होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलने की संभावना है।

क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने इसे भरतपुर-सोनहत विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

उनका कहना है कि सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

ग्रामीणों का भी मानना है कि सड़क निर्माण से बरसात के मौसम में आने-जाने की कठिनाइयाँ कम होंगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

यह परियोजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उद्देश्यों के अनुरूप दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here