Home छत्तीसगढ़ बॉलीवुड-आरोप- कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता टॉर्चर झेल रही थी:पिता बोले- पैसे...

बॉलीवुड-आरोप- कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता टॉर्चर झेल रही थी:पिता बोले- पैसे को लेकर दबाव बनाया गया; इसके बाद डिप्रेशन में सुसाइड किया…………..

13
0

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की सुसाइड के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उस पर पैसे को लेकर दबाव बनाया गया, इसके बाद डिप्रेशन में थी।

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में दिया का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं संचिता उगले का शव रविवार रात सीलिंग फैन से लटका मिला था।

एक्ट्रेस के पिता ने NDTV से कहा कि- वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।

संचिता के पिता ने यह भी दावा किया कि उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है,

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here