Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-पीएम श्री सेजेस जयनगर विद्यालय में 16 जून को ‘शाला प्रवेश उत्सव‘...

सूरजपुर-पीएम श्री सेजेस जयनगर विद्यालय में 16 जून को ‘शाला प्रवेश उत्सव‘ के साथ शुरू होगा नया सत्र………..

12
0

सूरजपुर/15 जून 2026/ पीएम श्री सेजेस जयनगर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून 2026 से होने जा रही है। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल परिसर एक बार फिर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम दिवस को ‘शाला प्रवेश उत्सव‘ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया जाएगा। साथ ही, पहले ही दिन विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की जाएंगी ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के शुरू हो सके।


विद्यालय प्रशासन ने नए सत्र के लिए अपनी सभी अकादमिक और सह-अकादमिक तैयारियों को पूरा कर लिया है। पीएम श्री योजना के तहत स्कूल में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लासरूम और बेहतर खेल सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पालकों से अपील की है कि वे सत्र के पहले ही दिन से अपने बच्चों को पूर्ण गणवेश (यूनिफॉर्म) में नियमित रूप से विद्यालय अवश्य भेजें, ताकि वे इस उत्सव का हिस्सा बन सकें और अपनी पढ़ाई की शुरुआत एक नई ऊर्जा के साथ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here