Home छत्तीसगढ़ शहडोल-देवी गुलाब पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ……….

शहडोल-देवी गुलाब पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ……….

17
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

जयसिंहनगर। जिला शहडोल के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझोर स्थित देवी गुलाब पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर प्रवेश कराने की अपील की गई है।

विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 08 तक प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रबंधन ने बताया कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

क्षेत्र के अभिभावकों में विद्यालय के प्रति उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालय पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here