Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-सुशासन तिहार में मछुआ सहकारी समिति को एनएफडीपी प्रमाण पत्र एवं मत्स्य...

सूरजपुर-सुशासन तिहार में मछुआ सहकारी समिति को एनएफडीपी प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल वितरित……….

8
0

सूरजपुर/11 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के समापन समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत कुदरगढ़, विकासखंड ओड़गी, जिला सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कालामाजन जलाशय में मत्स्य पालन कार्य कर रही आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, कालामाजन को राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (एनएफडीपी) के अंतर्गत प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सूरजपुर के मार्गदर्शन में किया गया। कलेक्टर श्रीमती रैना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर श्री विजेंद्र पाटले के निर्देशन में जिले में मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड ओड़गी के कालामाजन जलाशय में मत्स्य पालन कार्य कर रही आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, कालामाजन को एनएफडीपीप्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल प्रदान कर लाभान्वित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष, वन विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ द्वारा समिति के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री प्रतिनिधि श्री ठाकुर प्रसाद रजवाड़े ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मछुआरों की आय में वृद्धि करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र समितियों एवं मछुआरों तक पहुंचाया जा रहा है।
कालामाजन जलाशय में मत्स्य पालन कार्य कर रही समिति को प्राप्त एनएफडीपी प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ समिति के सदस्यों की आजीविका सुदृढ़ होगी। आधुनिक मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र के मछुआरों को भी लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम सिंह, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती इन्द्रमणि पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओड़गी, श्री सत्यनारायण पैकरा, मंडल अध्यक्ष ओड़गी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। मत्स्य विभाग की ओर से श्री एम.एस. सोनवानी, सहायक संचालक, मत्स्य पालन विभाग, सूरजपुर तथा श्री डिगेश्वर सिंह कंवर, मत्स्य निरीक्षक, ओड़गी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, मछुआ समिति के सदस्यों एवं हितग्राहियों ने सहभागिता की। लाभार्थी समिति के प्रतिनिधियों ने शासन, जिला प्रशासन एवं मत्स्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से मत्स्य पालन कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here