Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी...

सूरजपुर-अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स की निरंतर निगरानी जारी…………

9
0

सूरजपुर/11 जून 2026/ जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 11 जून को खनिज अमला सूरजपुर द्वारा तहसील प्रेमनगर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।


जांच के दौरान तारा मुख्य मार्ग पर खनिज गिट्टी (चूना पत्थर) से भरे 03 ट्रेलर वाहन पाए गए, जो जिला जांजगीर-चांपा स्थित क्रशर से लोड होकर बिना अभिवहन पास के परिवहन करते पाए गए। नियमानुसार वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों वाहनों को पुलिस थाना प्रेमनगर के सुरक्षार्थ में रखा गया है।


खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिजों के खनन, परिवहन एवं भण्डारण से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here