सूरजपुर/10 जून 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के ग्राम बैजनाथपुर निवासी कबीला देवांगन, पति बजरंग देवांगन, इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।
कबीला देवांगन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि उनके लिए नियमित आर्थिक सहयोग का माध्यम बन गई है। वे इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, रसोई के खर्च तथा परिवार के लिए साग-सब्जी एवं अन्य जरूरी सामान खरीदने में करती हैं। इससे परिवार के मासिक खर्चों में काफी मदद मिलती है और आर्थिक दबाव भी थोड़ा कम हुआ है।

उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए योजना से मिलने वाली राशि के कारण घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो पा रहा है। इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्राप्त हो रहा है। कबीला देवांगन ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए एक सराहनीय पहल है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

