गणेश सोनी
सिटी रिपोर्टर शहडोल
वशिष्ट टाइम्स
घर का सपना संजोकर बैठे ग्रामीण गरीब जनता प्रधानमंत्री आवास के आस में अपने पुराने टूटे-फूटे झोपड़ी को तोड़कर नए मकान का सपना देख रहे ग्रामीण आज तीसरा महीना खत्म होने को आया लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त हितग्राहियों के खाते में नहीं आई
बरसात नजदीक है
कुछ दिन बाद तेज हवाएं और बरसात की चिंता में किसान इस कदर परेशान है जैसे बिन पानी तड़पती हुई मछली
आवास की पहली किस्त पाने के बाद फिर हितग्राही अपना मकान जो पहले कच्चा बना हुआ था उसको तोड़कर नए मकान की तैयारी में जुड़ गया
कुछ लोग अपना कुर्सी भराव तक कंप्लीट कर चुके हैं

कुछ डोर लेवल कुछ टॉप बीम और कुछ तो कर्जा करके अपने घर का सामान गिरवी रखकर छत डलवा चुके हैं
लेकिन… अभी भी प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त नहीं आई
वशिष्ट टाइम्स समाचार के माध्यम से माननीय कलेक्टर साहब से निवेदन करना चाहूंगा कि इस समाचार को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कष्ट करें जिससे गरीब जनता का सपना पूरा हो सके और सरकार के दिए हुए आवास के पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो सके

