कोरबा कोल इंडिया की मिनी रत्न सहयोगी कंपनी एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) अब कोयला खनन में अपना वर्चस्व स्थापित करने के बाद देश के रणनीतिक और दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में कदम बढ़ाने जा रही है।
कंपनी की योजना प्रदेश के गर्भ में छिपे ग्रेफाइट और टीन जैसे ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ (दुर्लभ तत्वों) को बाहर निकालने की है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।कोयला कंपनी का तर्क है कि उसके पास दशकों का खनन अनुभव, अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की एक विशाल टीम मौजूद है,

इंडियन मिनरल ईयर बुक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में टीन अयस्क के कुल भंडार का लगभग 35.8 प्रतिशत हिस्सा अकेले छत्तीसगढ़ में समाहित है। राज्य में करीब 83.72 मिलियन टन टीन का विशाल भंडार है,
खनिजों की सटीक उपलब्धता और गुणवत्ता का आकलन करने के लिए कोल इंडिया की तकनीकी शाखा सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड) ने रामानुजगंज में बेस कैंप स्थापित किया है।

