भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में चल रही जेईई मेंस की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ाया है। छात्र अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जिसे गार्ड ने पकड़ लिया। छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।आरोपी परीक्षार्थी आदित्य कुमार सुबह करीब 8:25 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचा। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी चप्पलें पहले ही उतार दीं।जिससे मेटल डिटेक्टर की जांच में वह न पकड़ा जाए।
वॉशरूम से लौटने के बाद गार्ड को हुआ शक……
परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:08 बजे आदित्य ने बायो-ब्रेक (वॉशरूम जाने) की अनुमति मांगी। वह लगभग 20 मिनट तक बाहर रहा। जब वह 11:28 बजे वॉशरूम से वापस आया, तो सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी दोबारा जांच की।

