Home छत्तीसगढ़ “सोनहत वन परिक्षेत्र कछाडी बीट में सड़कों किनारे भीषण आग से वन...

“सोनहत वन परिक्षेत्र कछाडी बीट में सड़कों किनारे भीषण आग से वन संपदा स्वाहा, प्रशासन की तत्परता और जवाबदेही पर में उठे सवाल”………

16
0

Report
Nilesh sony…….

“लापरवाही या साजिश?
समय रहते नियंत्रण नहीं होने से पर्यावरण, जैव विविधता और वन्यजीवों पर गहराता संकट”

📍 विशेष रिपोर्ट | सोनहत वन परिक्षेत्र कछाडी बीट

देश में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ के सोनहत वन परिक्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, कछाडी जहां सड़कों के किनारे लगी भीषण आग ने बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया है।

आग की लपटों ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पेड़-पौधे, वन्यजीवों का आश्रय और पर्यावरण संतुलन पर गहरा असर पड़ा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग काफी समय तक धधकती रही, लेकिन समय रहते प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। इससे वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि आग या तो मानवीय लापरवाही का परिणाम है या फिर किसी सुनियोजित गतिविधि का हिस्सा हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल स्थानीय पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि देशभर में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को भी और गंभीर बना देती हैं।


वनाग्नि से कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों और युवा संगठनों ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

युवा मंडल अध्यक्ष सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

 

उनका कहना है कि यदि समय रहते निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते, तो इस नुकसान को रोका जा सकता था।

 

वहीं, प्रशासन की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी होने की बात कही जा रही है,

लेकिन घटना के बाद उठ रहे सवाल यह संकेत देते हैं कि जमीनी स्तर पर तैयारियों में कहीं न कहीं कमी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here