भगवान महावीर की तपोधरा उज्जयिनी में 1008वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा चार दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाया जाएगा।श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
29 मार्च: भव्य शुभारंभ व मंगलाचरण
महोत्सव का शुभारंभ 29 मार्च को संध्या 7 बजे श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय, बिनोद मिल परिसर में होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई दिल्ली की अंचल जैन ‘मिरेकल क्वीन’ और भजन गायिका इंदू जैन होंगी।
30 मार्च: प्रभातफेरी, महिला सम्मेलन व महाआरती
30 मार्च को प्रातः 5:45 बजे शहर के विभिन्न मार्ग नमक मंडी, पंचायती मंदिर और नयापुरा से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, दोपहर 1:30 बजे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, नमकमंडी में विशाल महिला सम्मेलन होगा। इसका संयोजन श्री दिगंबर जैन आदिनाथ महिला मंडल व दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग, उज्जैन सहित नगर के सभी महिला मंडल करेंगे।

