Home कार्यक्रम बैकुण्ठपुर/कोरिया : राज्योत्सव 2025 में सांस्कृतिक धमाका – 2 से 4 नवम्बर...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : राज्योत्सव 2025 में सांस्कृतिक धमाका – 2 से 4 नवम्बर तक झूमेगा पूरा जिला…………

112
0

कोरिया जिला इस साल राज्योत्सव 2025 को लेकर पूरी तरह तैयार है। तीन दिन तक चलने वाला यह भव्य आयोजन 2 नवम्बर से 4 नवम्बर 2025 तक जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले की सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामाजिक झलकियाँ मंच पर देखने को मिलेंगी।

पहला दिन – 2 नवम्बर 2025 (उद्घाटन दिवस)
* मुख्य अतिथि जी का आगमन एवं विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन सायं 6ः30 बजे
* दीप प्रज्जवलन, औपचारिक शुभारंभ, स्वागत एवं उद्बोधन सायं 7ः00 बजे
* सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 7ः30 बजे

दूसरा दिन एवं तीसरा दिन – 3-4 नवम्बर 2025
* सांस्कृतिक रंग और हुनर का संगम सायं 7ः00 बजे
* यह उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला और पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में छत्तीसगढ़ की लोकनृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, खाद्य स्टॉल और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं।

खास आकर्षण
* छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृतिए नाचा-गम्मत, पंथी नृत्य
* कोरिया जिले के पारंपरिक व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी (छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग) मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि-

श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत (माननीय सांसद)

श्री भईयालाल राजवाड़े (माननीय विधायक)

श्रीमती रेनूका सिंह (माननीय विधायक)

श्री मोहित राम पेकरा (जिला पंचायत अध्यक्ष)

श्रीमती नविता शिवहरे (नगर पालिका परिषद अध्यक्ष)

श्री उदय सिंह (जनपद पंचायत अध्यक्ष)

श्रीमती वंदना राजवाड़े (उपाध्यक्ष जिला पंचायत)

श्री अरुण कुमार जायसवाल (नगर पालिका अध्यक्ष)

श्रीमती आशा देवी सोनवाकर (जनपद पंचायत अध्यक्ष)

श्रीमती गायत्री सिंह (नगर पंचायत अध्यक्ष)

कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की पहचान एवं गौरव को आगे बढ़ाने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है।

राज्योत्सव 2025 कोरिया जिले के लिए गर्व और आनंद का प्रतीक बनने जा रहा है। परंपरा, प्रतिभा और तकनीक का यह संगम निश्चित ही जिले की पहचान को एक नई ऊँचाई देगा। तो तैयार रहिए कोरिया के इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में झूमने के लिए! यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और राज्य की प्रगति के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here