Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने नगर पालिका नरसिंहपुर से तिरंगा रैली को हरी...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने नगर पालिका नरसिंहपुर से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…………..

33
0

नरसिंहपुर : जिले में हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान को लेकर जिले में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां जैसे तिरंगा रैली, साईकिल रैली, बाईक रैली, तिरंगा यात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में सभी वर्ग की सहभागिता रहेगी। इस अभियान में बच्चों, युवा, बुजुर्ग, महिला, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, संस्थायें, एनसीसी, एनएसएस, यूथ क्लब, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति देश भक्ति का संचार करने और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नगर पालिका कार्यालय से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री रामस्नेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम चौहान, पार्षदगण, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और अन्य मौजूद थे।

      तिरंगा रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के नगर पालिका चौराहा, सुभाष पार्क व जिला सहकारी बैंक के सामने से होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय में समाप्त हुई। विशाल तिरंगा रैली में उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राईज स्कूल नरसिंहपुर, एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर और अन्य स्कूली छात्र- छात्रायें, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ी, खेल अधिकारी सहित अन्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। हाथों में तिरंगा लेकर वन्‍दे मातरम, भारत माता की जय घोष के नारे लगाए गए।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाईक तिरंगा रैली को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

      जिले में हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को पुलिस विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। तिरंगा बाईक रैली में शहर के थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी- कर्मचारी, विभागीय पुलिस अधिकारी और होमगार्ड शामिल हुए। यह तिरंगा बाईक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुखों मार्गों से होते हुए निकाली गई।

कलेक्टर ने पीजी कॉलेज में आयोजित तिरंगा रैली को किया रवाना

      जिले में हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा आयोजित तिरंगा रैली को रवाना किया। इस दौरान पीजी कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं तिरंगा रैली में शामिल हुए। तिरंगा रैली का शुभारंभ पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुखों मार्गों से होते हुए निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here