नरसिंहपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में जिले में समर्थन मूल्य पर तुअर की खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। पहले यह पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल नियत की गई थी, जिसे राज्य शासन ने किसानों के हित में अब अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 कर दी है। तुअर फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान जिले के 58 पंजीयन केन्द्रों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। राज्य शासन द्वारा तुअर का समर्थन मूल्य 7550 रुपये क्विंटल घोषित किया है। किसान फसल तुअर के लिए पंजीयन ई- उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर 30 अप्रैल 2025 तक पंजीयन करा सकेंगे।
जिले की तहसील करेली के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कोदसा के लिए रेवा वेयर हाउस बासखेडा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बारहा के लिए कमलेश वेयरहाउस करहैया, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करेली के लिए नर्मदा वेयरहाउस बघुवार, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करपगांव के लिए 3 ए व 3 सी करेली बस्ती वेयरहाउस व सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली के लिए कोसी वेयरहाउस बरमान में, तहसील गाडरवारा के अंतर्गत सहकारी विपणन संस्था मर्यादित खुलरी के लिए जैन वेयरहाउस अजंसरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सूरना के लिए राधारमण वेयरहाउस कौड़िया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था गोटीटोरिया- चारगांव के लिए बड़कुर वेयरहाउस सिंहपुरछोटा, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था बसुरिया के लिए श्री माया वेयरहाउस बाबईकला, सेवा सहकारी संस्था पचामा के लिए मे. रेवाश्री वेयरहाउस सालीचौका, सेवा सहकारी संस्था चीचली के लिए विनायक वेयरहाउस सालीचौका, सेवा सहकारी संस्था बाबईकला के लिए जनकपुर वेयरहाउस सहावन, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बोहानी के लिए दिव्या वेयरहाउस खैरीकला, सहकारी विपणन संस्था मर्यादित गाडरवारा के लिए शासकीय कैम्पस गाडरवारा, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गाडरवाड़ा के लिए कृष्णा वेयरहाउस चिरहकला रोड, सेवा सहकारी संस्था सिहोरा के लिए जैन वेयरहाउस केन्द्र क्र. दो अजंसरा, सेवा सहकारी संस्था कोड़िया के लिए नूर वेयरहाउसिंग डमरूघाटी, सेवा सहकारी संस्था आड़ेगांव के लिए स्वर्णपरी वेयर हाउस सालीचौका, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित चिर्रिया के लिए अंजली वेयरहाउस नांदनेर, सेवा सहकारी संस्था महगवांखुर्द के लिए प्रसन्ना वेयरहाउस गरधा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या शाहपुर- गाडरवारा के लिए दीप वेयरहाउस कनवास, सेवा सहकारी समिति छैनाकछार के लिए श्री सांईं आशीष वेयरहाउस चीचली रोड व सेवा सहकारी संस्था सीरेगांव के लिए आदिशक्ति वेयरहाउस गाडरवारा में, तहसील गोटेगांव के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित बढ़ैयाखेड़ा के लिए बुद्वेश्वर वेयर हाउस बढै़याखेडा, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित इमलिया- कामती के लिए शिवशक्ति एग्रो वेयरहाउस पिंडरई- गोहचर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिवनीबंधा के लिए लकी वेयरहाउस अतरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था श्रीनगर के लिए जैन वेयरहाउस श्रीनगर, सेवा सहकारी संस्था सूरवारी के लिए किसान सेवा केंद्र चंदनखेड़ा, सेवा सहकारी समिति करेलीकलां के लिए मॉ रेवा वेयरहाउस बगासपुर, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित कमोद के लिए मां नर्मदा वेयरहाउस कमोद, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बरहेटा के लिए श्री शक्ति वेयरहाउस गुदंरई, सेवा सहकारी समिति लाठगांव के लिए श्री जी प्रसार वेयरहाउस कुसीवाडा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खमरिया- गोटेगांव के लिए राव वेयरहाउस गर्रा रोड, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सालीवाडा- नरसिंहपुर के लिए वालाजी वेयरहाउस गर्रा रोड, सेवा सहकारी समिति मर्या. उमरिया के लिए जैन वेयरहाउस श्रीनगर केन्द्र क्र. दो व प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित सर्रा के लिए जय मारूति वेयरहाउस सर्रा, तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित सर्रा के लिए राधाबल्लभ वेयरहाउस उमरपानी, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था तेंदूखेड़ा के लिए श्री राधावल्लभ वेयरहाउस उमरपानी, सेवा सहकारी संस्था सुआतला के लिए श्री मां वेयरहाउस लोलरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुर्गाखेड़ा के लिए हरिओम वेयरहाउस जमुनिया, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलहेरा के लिए हरसिद्वि वेयरहाउस बिल्हेरा, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलगुवा के लिए अमलतास वेयरहाउस रमपुरा व बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डोभी के लिए भूमि वेयरहाउस डोभी, तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था मुगंवानी- पठापिपरिया के लिए नारायण वेयरहाउस मुंगवानी, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था नरसिंहपुर के लिए सीडब्ल्यूसी मंडी परिसर नरसिंहपुर, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करकबेल के लिए माँ नर्मदा वेयरहाउस मलाहपिपरिया, सेवा सहकारी समिति बचई- करहैया के लिए केजीएन वेयरहाउस भैंसा, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डांगीढाना के लिए सीडब्लूसी वेयर हाउस कठौतिया, सेवा सहकारी संस्था सिंहपुर के लिए चौकसे वेयरहाउस सिंहपुर, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था लोकीपार के लिए सीडब्लूसी वेयर हाउस कठौतिया व प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित नयागांव के लिए सिन्धु वेयरहाउस धमना और तहसील सांईखेड़ा के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था सासबहू के लिए आयरा वेयरहाउस सांईखेडा रोड, सेवा सहकारी संस्था रमपुरा के लिए मां मॉ अन्नपुर्णा वेयरहाउस रमपुरा, सेवा सहकारी समिति मडगुला के लिए मॉ रेवा वेयरहाउस देवरी, सेवा सहकारी संस्था कामति के लिए प्रतीक वेयरहाउस पिठेहरा, सेवा सहकारी संस्था तूमडा के लिए मॉ नर्मदा वेयरहाउस झिकोली, सेवा सहकारी संस्था बनवारी के लिए चौधरी वेयरहाउस सांईखेडा व सेवा सहकारी समिति पीपरपानी के लिए आर लक्ष्मण वेयरहाउस गरधा को पंजीयन केन्द्र बनायें गये हैं।
जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन केंद्रों पर जाकर अपना पंजीयन करायें। पंजीयन कराने से किसानों को अपनी उपज सरकार को बेचने में आसानी होगी और उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा। पंजीयन प्रक्रिया सरल रखी गई है। पंजीयन के लिए किसान आवश्यक दस्तावेज जैसे भूमि के कागजात, पहचान पत्र और बैंक खाते की जानकारी के साथ नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। सभी किसान 30 अप्रैल तक पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि वे सरकारी उपार्जन योजना का लाभ उठा सकें।



