Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : वर्षा जल सहेजने ग्राम गरारू में हो रहा खंती निर्माण,...

नरसिंहपुर/MP : वर्षा जल सहेजने ग्राम गरारू में हो रहा खंती निर्माण, दिलाई गई जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ………..

20
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में परिषद की विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम गरारू में वर्षा जल के संग्रह के उद्देश्य से खंती निर्माण किया जा रहा है।

      यह खंती निर्माण नवांकुर संस्था ब्रह्मर्षि वशिष्ठ शिक्षण प्रशिक्षण, सेवा समिति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है। इस दौरान जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी ली।

      उल्लेखनीय है कि जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कई निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। इसमें जनअभियान परिषद नरसिंहपुर व विकासखंड की समितियों के अलावा अन्य लोगों को शामिल किया जा रहा है। लोगों को जल का महत्व बताया जा रहा है। मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि खंती निर्माण हो जाने से वर्षा जल का संग्रह किया जा सकेगा। इससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी और लोगों, पशु- पक्षियों व पेड़- पौधों को जल की उपलब्धता रहेगी।

“जल गंगा संवर्धन अभियान”

ग्राम डोंगरगांव में नि:शुल्क प्याऊ व विभिन्न स्थानों में सकोरे लगाये गये

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से लोगों को “जल है तो कल है” का महत्व बताने और राहगीरों को शीतल जल की उपलब्धता आसानी से कराने के उद्देश्य से मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में ग्राम डोंगरगांव में दो स्थानों को नि:शुल्क प्याऊ संचालित किये गये। इसके अलावा पक्षियों को भी पानी की उपलब्धता आसानी से हो सके, इसके लिए ग्राम के विभिन्न 7 स्थानों पर सकोरे लगाये गये। यह कार्य परिषद की नवांकुर संस्था डोंगरगांव व ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।

      उल्लेखनीय है कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को अभियान में शामिल किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जल का महत्व बताते हुए शपथ भी दिलाई जा रही है।

“जल गंगा संवर्धन अभियान”

जगतगुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

अभियान और जल संरक्षण व संवर्धन की दी जानकारी

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड गोटेगांव के अंतर्गत आने वाले जगतगुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह निबंध प्रतियोगिता जल संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से जल के बचाव व भू- जल में वृद्धि विषय पर आयोजित की गई।

      निबंध प्रतियोगिता के दौरान इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। विद्यार्थियों को जल का दुरूपयोग नहीं करने और जल का संरक्षण करने को कहा। अपने परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को अभियान में जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

“जल गंगा संवर्धन अभियान”

“अमृत से कीमती जल की बूंदे” आदि प्रेरक नारों से नागरिक हो रहे जागरूक

जिले में दीवार लेखन के माध्यम से अभियान में जुड़ने और जल संरक्षण का दे रहे संदेश

नरसिंहपुर : “जल हमारा जीवन दाता- इससे हमारा गहरा नाता”, “अमृत से भी कीमती- जल की बूंदें”, “जल है तो कल है” आदि विभिन्न प्रेरक नारों से नागरिकों पानी की एक- एक बूंद को सहेजने और जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक ग्रामों व पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है।

       जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में परिषद की नवांकुर संस्था नरसिंहपुर, ब्रह्मर्षि वशिष्ठ प्रशिक्षण एवं सेवा समिति द्वारा ग्राम डोंगरगांव- अंडिया में जल संरक्षण और अभियान में आम नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है।

       जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा ने बताया की परिषद की नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं व परामर्शदाताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक व स्वैच्छिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता से जल स्रोतों की साफ- सफाई, वर्षा जल के संग्रह के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कार्य के अलावा जन जागरूकता के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here