वशिष्ठ टाइम्स | कोरिया/बैकुंठपुर
Report Nilesh Soni
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और टैक्स वसूली के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।
रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने तीखे शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार की “जनविरोधी नीतियों” ने देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
वहीं राज्य सरकार पर भी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़ा जनआंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है कि आखिर कब तक महंगाई का बोझ लोगों पर थोपा जाता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

