Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : स्वास्थ्य मंत्री के नाम से जनकपुर के बीएमओ को धमकी,...

एमसीबी/CG : स्वास्थ्य मंत्री के नाम से जनकपुर के बीएमओ को धमकी, मुस्लिम युवक पर आरोप ?……….

120
0

एमसीबी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नाम से बीएमओ को फोन कर धमकी दी। इस घटना से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में हड़कंप मच गया है। जानकार सूत्र बताते है कि, एक मुस्लिम युवक ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सचिव बताकर जनकपुर के विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव कुमार रमन को फोन किया। युवक ने दावा किया कि मंत्री जी ने उनके लिए एक गाड़ी भेजने की व्यवस्था की है। इस फोन कॉल का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह संदेह है कि युवक डॉ. पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। वहीं इस मामले की जांच करना आवश्यक है ताकि सच का पता लगाया जा सके। यह जानना महत्वपूर्ण है कि युवक और डॉ. के बीच क्या संबंध है और फोन कॉल का उद्देश्य क्या था ? बताया जा रहा है कि, पूर्व में यह मुस्लिम युवक विनय जायसवाल के साथ भी रह चुका है। जो कि अब इस प्रकार मंत्री महोदय जी के नाम से डाॅ. पर दबाव बनाने का उसका उद्देश्य क्या हो सकता है? इससे यह प्रतीत होता है कि, डाॅ. से कुछ उसकी इच्छा जाहिर होती होगी। इसकी जांच मंत्री महोदय द्वारा अपने स्तर पर ऐसे व्यक्ति की जांच करना अति आवष्यक है। यह समाचार मिली जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here