Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : कुजरी में लोगों को मिल रहा हर घर जल, ...

जशपुरनगर/CG : कुजरी में लोगों को मिल रहा हर घर जल, 63 घरो में नल कनेक्शन के द्वारा किया जा रहा जलापूर्ति…………..

18
0

जशपुरनगर 13 जून 2025/ मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बूमतेल के ग्राम कुजरी में लोगों को हर घर जल मिल रहा है। कुजरी जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत 63 घरो में उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा जलापूर्ति की जा रही है।
ग्रामवासी  अशोक भगत ने बताया कि पहले वे पानी के लिए हैंड पंप पर आश्रित थे, वही से पानी भरते थे अब घर पर नल लग गया है। जिससे पानी की समस्या दूर हो गई हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप योजना का सुचारू संचालन कर सम्पूर्ण ग्राम में हर घर तक पानी पहुंचाने एवं सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ग्राम कुजरी का हर घर जल सत्यापन कार्यक्रम किया गया, जिसमे ग्रामीण उपस्थित रह कर अपनी ख़ुशी एवं सहमति दर्ज की। कुजरी के सम्पूर्ण ग्राम वासियो को गांव के “हर घर जल‘‘ घोषित होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर द्वारा हार्दिक बधाई दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here