Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : महिला सम्मान पुरस्कार हेतु आमंत्रित किए गए प्रस्ताव, 24...

एमसीबी/CG : महिला सम्मान पुरस्कार हेतु आमंत्रित किए गए प्रस्ताव, 24 अक्टूबर तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन…………

25
0

एमसीबी : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न महिला सम्मान पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसमें माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025, मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2025 तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी पुरस्कार वर्ष 2025 शामिल हैं।
इन सम्मानों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के उत्थान, उनके योगदान और उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना है। इच्छुक महिलाएँ या उनके द्वारा नामांकित व्यक्तियों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 23, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विभाग ने जानकारी दी है कि आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9340143090 उपलब्ध है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की सभी योग्य महिलाओं से अपील की है कि वे समय पर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनके कार्य और योगदान को समाज के समक्ष रेखांकित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here