Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : पदोन्नत छात्रावास अधीक्षकों की काउंसिलिंग 15 जून को एवं दावा-आपत्ति...

एमसीबी/CG : पदोन्नत छात्रावास अधीक्षकों की काउंसिलिंग 15 जून को एवं दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 14 जून तक…………..

20
0

एमसीबी/13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी पत्रानुसार 10 जून 2025 के माध्यम से वर्ष 2022, 2023 एवं 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कार्यरत छात्रावास अधीक्षकों के लिए आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, अटल नगर, नया रायपुर के मार्गदर्शन में छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘स’ एवं ‘द’ की अंतिम पदक्रम सूची 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रसारित सूची के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार कर प्रकाशन किया गया है। यदि किसी अधीक्षक को इस सूची में कोई आपत्ति हो तो वह 14 जून 2025 को सायं 3:00 बजे तक अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 15 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पदोन्नत अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में दावे प्रस्तुत करने तथा काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here