ग्रामीणों में भारी आक्रोश – वशिष्ठ टाइम्स https://vashishthtimes.com ... Sat, 04 Jul 2026 12:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोरिया, अघोषित बिजली कटौती से वनांचल बेहाल, सोनहत के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा https://vashishthtimes.com/?p=34385 https://vashishthtimes.com/?p=34385#respond Sat, 04 Jul 2026 12:16:36 +0000 https://vashishthtimes.com/?p=34385 सोनहत (कोरिया)

दिन हो या रात, बिना सूचना घंटों गुल रहती बिजली; फोन करने पर लाइनमैन का मोबाइल बंद, जवाबदेही पर उठे गंभीर सवाल

सोनहत/कोरिया।

कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात दोनों समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे आमजन, किसान, विद्यार्थी, छोटे व्यापारी, मरीज तथा बुजुर्गों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर संबंधित लाइनमैन को कई बार फोन किया जाता है, लेकिन अधिकांश समय मोबाइल स्विच ऑफ मिलता है या फिर कॉल का कोई जवाब नहीं दिया जाता।

ऐसे में उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है और विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जाती।

सोनहत क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, पेयजल व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समय पर सुधार कार्य नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है तो विभाग का दायित्व है कि पूर्व सूचना जारी करे तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

ऐसा नहीं होने पर यह उपभोक्ता सेवा के मानकों और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि सोनहत वनांचल में बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, अघोषित कटौती पर रोक लगे, शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी नियंत्रण कक्ष सक्रिय किया जाए तथा ड्यूटी के दौरान जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।

]]>
https://vashishthtimes.com/?feed=rss2&p=34385 0